फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

32 ठीक, 34 नए संक्रमित मिले

Sun, 20 Sep 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने संक्रमित मरीजों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में 34 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1936 हो गई है। 1600 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 317 रह गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मरने वाले जिले के लोगों की संख्या अभी 19 ही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1019 लोगों के सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के 536, ट्रू-नेट के तीन और एंटीजन के 480 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक आरटीपीसीआर के कुल 38378 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 35744 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि ट्रू-नेट के 1764 और एंटीजन के कुल 29691 सैंपल लिए गए हैं। बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में अब 14, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में 11 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में तीन गंभीर संक्रमित मरीजों को रखा गया है। जिले भर में अब होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 259 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भीखमपुर में छह, आर्यनगर में तीन, ब्रह्मनगर में दो, होमगंज में दो, आवास विकास में एक, गांव खानपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के कस्बा दिबियापुर के संजय नगर में एक, विकास नगर दिबियापुर में एक, दिबियापुर में एक, तरीन फफूंद में एक, गांव बाबा का पुरवा में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के कस्बा सूर्य नगर अजीतमल में दो, ब्लाक अजीतमल में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंौचसी में दो, असू में एक, शहबाजपुर में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के कस्बा अछल्दा में फफूंद चौराहे पर एक, सीएचसी में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र में गांव बेला में एक, गांव सुखचैनपुर में एक संक्रमित मरीज मिले है। इसके अलावा पता स्पष्ट न होने से तीन संक्रमित मरीजों के पते मालूम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed