{"_id":"5f52923c8ebc3e53b40f0bb7","slug":"corona-auraiya-news-knp580753472","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब सामने वाले संक्रमित घर के बाहर घूम रहे हैं खुलेआम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब सामने वाले संक्रमित घर के बाहर घूम रहे हैं खुलेआम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना कंट्रोल रूम में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की शिकायतें लगातार बढ़ रहीं हैं। जिनका निस्तारण न होने से कर्मचारियों को संक्रमित मरीजों के गुस्से का शिकार फोन पर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक शिकायतें सैनिटाइज न होने और दवा उपलब्ध न होने की आ रहीं हैं।
50 शय्या जिला अस्पताल में कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां होम आइसोलेशन वाले मरीजों को सुबह व शाम के समय फोन करके उनका हाल जानने के साथ ही समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाती है। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने बताया कि ज्यादातर मरीज पहले अपनी समस्या दर्ज कराते हैं। जिसमें वह घर के बाहर, गली सैनिटाइज न होने के साथ ही खाने की कोई चीज घर तक न पहुंचने और दवा न पहुंचने की शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
वहीं कंट्रोल रूम में पिछले तीन दिनों से कई होम आइसोलेशन के मरीज के परिजन दूसरे होम आइसोलेशन के मरीज के संबंध में जानकारी देकर बताते हैं कि साहब पास के संक्रमित मरीज खुलेआम घर के बाहर और बाजार में घूम रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। नहीं तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के संबंध में प्रभारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को बताया गया है। समस्या निस्तारण न होने पर होम आइसोलेशन वाले मरीज स्वास्थ्य संबंधी जानकारी करने पर उन पर भड़क रहे हैं। ऐसे में उनका मनोबल दिनों दिन कमजोर हो रहा है।