फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

20 नए संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव केस हुए 392

Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। रविवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 20 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। एक पॉजिटिव डाक्टरी कराने आया एक अभियुक्त भी हैं। 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 989 पहुंच गई है। 597 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 392 हैं।
विज्ञापन

गुरुहाई मोहल्ले में चार, मंडी समिति में एक, कांशीराम कालोनी में एक, दयालपुर में तीन, खानपुर में दो, सीएचसी अजीतमल में एक, अजीतमल एनपी में एक, अछल्दा में दो, दिबियापुर में थाने में दो, दिबियापुर के दुर्गा नगर, ककराही, नंदपुर बुधौरिया में एक-एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर सैंपलिंग संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बाहरी जिलों के 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिन्हें उनके गृह जनपद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण जिले के बाहर अस्पतालों में अब तक मरने वालों की संख्या नौ हो चुकी है। बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जगह-जगह कैंप लगाकर 1276 सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर के 719, ट्रू नाट के छह और एंटीजन के 551 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 25579 सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें 24047 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से 857 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों में दिबियापुर कोविड अस्पताल में 28 मरीज और पीबीआरपी एकेडमी एडिशनल में 35 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इस समय 214 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

रविवार को पांच नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए हैं। जिले में अब कुल 97 एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र हो चुके हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह बिना वजह घरों से न निकलें। कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed