{"_id":"5f1735ba8ebc3e6370376c56","slug":"corona-auraiya-news-knp5725088152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में भीड़ बढ़ी तो संक्रमित भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में भीड़ बढ़ी तो संक्रमित भी बढ़े
विज्ञापन
औरैया। नया रोस्टर लागू होने पर बाजारों में भीड़ उमड़ने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 14 से 20 जुलाई यानी सात दिन में 65 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या सिर्फ सात है। कहने का आशय साफ है कि संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की तादाद बेहद कम है।
जिले में पहले सम-विषम के आधार पर बाजार खुल रहे थे। व्यापारियों को इससे हो रही दिक्कत को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 जुलाई से नया रोस्टर जारी किया। इसके तहत सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से रात नौ बजे तक सभी ट्रेड की दुकानें खुलेंगी। नया रोस्टर जारी होने के बाद बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। इसी के साथ सोशल डिस्टेंस भी तार-तार हो गया। ऐसे में इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे। कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इधर सात दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। वहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या में कमी आई है।
उधर, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह का कहना है कि लोगों से अपील की जा रही है कि अनावश्यक बाहर न निकलें। बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अधिक उम्र के लोग व छोटे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा कि बिना मास्क के घूमने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अब तो 500 रुपये जुर्माना हो गया है। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। लोगों से बिना वजह घर से न निकलने और मास्क लगाने की अपील की जा रही है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव घर-घर जाकर जांच करने से संक्रमित ज्यादा चिंह्ति हो रहे हैं। अब होम क्वारंटीन की सुविधा होने से भी जांच कराने के लिए लोग ज्यादा आ रहे हैं। जांचें ज्यादा होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। सोशल डिस्टेंस का लोगों को ध्यान रखना चाहिए। बिना वजह बाहर न घूमें।