{"_id":"5f1735088ebc3e63b25a05f9","slug":"corona-auraiya-news-knp572508487","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पॉजिटिव, एक्टिव केस 71","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पॉजिटिव, एक्टिव केस 71
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में एक पॉजिटिव निकला। अभी तक जिले में 118 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 118 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दो की अब तक मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ब्रह्मनगर निवासी 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे दिबियापुर कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। उसके संपर्कियो के सैंपल कल लिए जाएंगे। वहीं, गली को भी सील किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर लगभग एक प्रतिशत ही है। पर इसका मतलब ये कतई नहीं है कि बीमारी को हल्के में लिया जाए। ये बीमारी काफी खतरनाक है। इसकी अभी तक कोई दवा दुनिया में नहीं बनी है। इससे बचाव ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए लोग बेवजह घर सें न निकले।
उन्होंने सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप एवं आयुष कवच कोविड एप डाउनलोड कर उपयोग करने की अपील की है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि 414 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। 1202 सैंपल की अभी रिपोर्ट का इंतजार है। घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। शिविर लगाकर सैंपल लिए जा रहे हैं।