फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

हंगामे के बाद प्रशासन ने शेल्टर होम से छोड़े क्वारंटीन

Sat, 18 Jul 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona
अजीतमल(औरैया)। हंगामे के बाद शुक्रवार की रात एक शेल्टर होम के क्वारंटीनों को छोड़ दिया गया। वहीं, दूसरे शेल्टर होम के क्वारंटीन को अभी तक नहीं छोड़ा गया। क्वारंटीन लोग प्रशासन पर जबरन शेल्टर होम में रखकर खाने, पीने, रहने के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मीनगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने मोहल्ले के 20 बच्चों सहित 69 लोगों को शिव शक्ति और त्रिवेदी गेस्ट हाउस में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया था। शिव शक्ति से 43 लोगों की जांच भेजी गई थी, इसमें से 17 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं 26 क्वारंटीन लोग रिपोर्ट, अच्छा खाना, रहने की अच्छी व्यवस्था न होने का आरोप लगाकर हंगामा रहे थे। इन लोगों ने एक दिन खाना भी नहीं खाया था। हंगामे के बाद शुक्रवार को एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने शेल्टर होम पहुंचकर क्वारंटीनों से वार्ता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो भोजन चखने पर गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए एडीएम ने सुधार की हिदायत दी थी। शुक्रवार की देर रात स्थानीय प्रशासन ने शिवशक्ति शेल्टर होम के क्वारटीनों को छोड़ दिया। वहीं, त्रिवेदी शेल्टर होम के क्वारंटीन भी छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं।
एसडीएम रमापति ने बताया कि शिवशक्ति शेल्टर होम के क्वारंटीनों मे से कुछ को छोड़ दिया गया है। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डा. विमल कुमार ने बताया कि शिवशक्ति शेल्टर होम में 26 लोगों में से 15 की सैंपलिंग की गई है।

नियमत: एक सप्ताह शेल्टर होम में क्वारंटीन होने के बाद होम क्वांरटीन कर दिया गया है। वहीं त्रिवेदी शेल्टर होम में कुल 24 क्वारंटीन लोगों में से 1 की फिर से सैंपलिंग न होने के कारण सभी क्वारंटीन को रोका गया है। आज उसकी सैंपलिंग होने के बाद सभी को होम क्वांरटीन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed