{"_id":"5ea3292e8ebc3e903854664e","slug":"corona-auraiya-news-knp556876920","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात के चार संक्रमित मरीजों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात के चार संक्रमित मरीजों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
औरैया। चार कोरोना पॉजिटिव जमातियों की शुक्रवार को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन संक्रमित मरीजों की जांच रिपोर्ट चार अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इस पर इन्हें दो दिन दिबियापुर के सीएचसी लेवल वन हास्पिटल में रखने के बाद छह अप्रैल को कानपुर के सरसौल भेजा गया था। तब से यह कानपुर सरसौल में भर्ती है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कानपुर प्रशासन से जानकारी मिली है कि पॉजिटिव चारों जमातियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी जमातियों की अब तीसरी जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
दिल्ली तब्लीगी जमात के मरकज से 19 मार्च को 13 सदस्यीय जमात कानपुर होते हुए औरैया आई थी। वह यहां दो दिन तहसील वाली मस्जिद (औरैया मरकज) में रुकी थी। यहां से उन्हें खानपुर स्थित मदारान मस्जिद में औरैया के तब्लीगी जमात के जिम्मेदारों ने भेजा था। यहां से वह खानपुर कस्बा स्थित कुरैशियान मस्जिद में 24 मार्च से रुके हुए थे।
दिल्ली में तब्लीगी मरकज पर कोरोना संबंधी खबरें आने के बाद जिलों में तब्लीगी जमात की तलाश शुरू हुई तो जिला प्रशासन ने 31 मार्च को इन्हें खानपुर कस्बा स्थित कुरैशियान मस्जिद से पकड़ा। पहली अप्रैल को इन सभी 13 जमातियों को चिचौली के जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। चार अप्रैल को 13 में से चार जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
इन सभी संक्रमित मरीजों को दिबियापुर स्थित सीएचसी के लेवल वन अस्पताल में 4 अप्रैल को शिफ्ट किया गया था। बाद में शासन के आदेश पर छह अप्रैल को सभी संक्रमित मरीजों को कानपुर के सरसौल के लेवल वन हास्पिटल में शिफ्ट किया गया था। तब से यह सभी संक्रमित जमाती वहां क्वारंटीन थे।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि इन सभी संक्रमित जमातियों की दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। इनकी अब तीसरा जांच सैंपल भी भेजा गया है। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें औरैया वापस लाया जाएगा। इस मामले में 13 में शेष नौ जमातियों (निगेटिव रिपोर्ट वालों को) को खानपुर कस्बे के एक मदरसे में क्वारंटीन रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी रोजाना निगरानी कर रही हैं।