{"_id":"5ea1d7ad8ebc3e906f64a31d","slug":"corona-auraiya-news-knp55670888","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 13
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में गुरुवार को एक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह अजीतमल के हालेपुर गांव निवासी पारस हास्पिटल आगरा से लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीज की मां है। पॉजिटिव मिली इस महिला को चिचौली के सौ शय्या जिला अस्पताल से कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। औरैया में अब कनफर्म केस की संख्या 13 हो गई है।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ से 40 में से 39 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही और 38 की निगेटिव। एक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। कोरोना पॉजिटिव मिली रिपोर्ट में पारस हास्पिटल से मैनपुरी निवासी बहन का इलाज कराकर हालेपुर गांव लौटे संक्रमित मरीज की मां है। इसे कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजा जा रहा है। देर रात तक इसे तिर्वा शिफ्ट करा दिया जाएगा।
अजीतमल के हालेपुर गांव निवासी युवक दो अप्रैल को मैनपुरी निवासी अपनी बहन का इलाज कराने पारस हास्पिटल आगरा गया था। वहां से बहन को डिस्चार्ज कराकर मैनपुरी में छोड़कर 5 अप्रैल को हालेपुर गांव आया था। हालेपुर गांव से वह दिबियापुर में रहने वाली अपनी दूसरी बहन से मिलने भाई के साथ स्कूटी से 6 अप्रैल को दिबियापुर गया था।
विज्ञापन
वहां से उसी दिन हालेपुर गांव अपने घर लौट आया था। इसी बीच आगरा व मैनपुरी प्रशासन से उसके संदिग्ध होने की सूचना मिलने पर डीएम अभिषेक सिंह ने उसे 14 अप्रैल को चिचौली के जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया था। 17 अप्रैल को मिली जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके संपर्क में आने पर अब तक छोटे भाई की पत्नी, दिबियापुर निवासी बहन व भांजा (मैनपुरी निवासी बहन का लड़का) कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन सबको कन्नौज के तिर्वा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब संक्रमित मरीज की मां भी पॉजिटिव मिली है। उसे भी कन्नौज के तिर्वा भेजा जा रहा है।
कन्नौज के तिर्वा में भर्ती मरीजों की संख्या अब छह पहुंच गई है, जिसमें एक तब्लीगी जमात का संपर्की औरैया निवासी व्यक्ति भी शामिल है। वहीं, कानपुर के सरसौल में चार तब्लीगी जमात के व तीन तब्लीगी जमात के संपर्की स्थानीय कुल सात मरीज भर्ती है।