फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

हॉटस्पॉट एरिया में जरूरी सामानों की नहीं होने दी जाएगी कमी: डीएम

Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। जिले में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इसके चलते पांच हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए जा चुके हैं। प्रभावित क्षेत्रों में 6427 मकान चिंह्ति किए गए हैं, जिनकी आबादी करीब 27391 है। इन सबकी बराबर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने कहा है कि सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र में जरूरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि अब होम डिलीवरी में लगे लोगों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि पांच हॉटस्पॉट इलाकों के अंदर रहने वालों को आवश्यक वस्तुएं दूध, फल, सब्जी, राशन आदि होम डिलीवरी के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में आवश्यक वस्तु की होम डिलीवरी में लगे सभी व्यक्तियों की कोरोना की जांच कराए। डीएम ने लोगों से अपील की कि वह घरों से ना निकलें। किसी को कोई समस्या होती है तो वह पुलिस या जनपद स्तरीय आपदा राहत कंट्रोल रूम नंबर 05683-249660 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed