{"_id":"5e8f56bd8ebc3e6fd310198a","slug":"corona-auraiya-news-knp554475940","type":"story","status":"publish","title_hn":"ो तब्लीग जमात के संपर्क में आए कुल 13 के भेजे गए जांच सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ो तब्लीग जमात के संपर्क में आए कुल 13 के भेजे गए जांच सैंपल
विज्ञापन
औरैया। तब्लीगी जमात के संपर्क आने वाले 13 लोगों को अब तक क्वारंटीन किया गया है। सभी क्वारंटीनों को चिचौली स्थित सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में रखा गया है। जांच के लिए सभी के सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं, लेकिन गुरुवार की शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी थी।
शहर के तहसील के पास स्थित औरैया मरकज (तहसील वाली मस्जिद) में दो अलग-अलग जमाते आईं थीं। एक जमात 19 मार्च को दिल्ली से औरैया मरकज पहुंची थी। इसमें 13 लोग थे, जिनमें 11 शामली व दो तेलंगानी के थे। यह जमात औरैया की खानपुर स्थित मदार मसजिद और कुरैशियान मस्जिद में रुकी थी। दूसरी जमात 12 मार्च को इटावा से आई थी, जिसमें आगरा के लोग शामिल थे। यह जमात 28 मार्च तक औरैया की विभिन्न मस्जिदों में रुकी थी।
दिल्ली से आई तब्लीगी जमात के 13 लोगों में चार की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने जिले में हड़कंप मच गया था। इस पर प्रशासन ने 12 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे कराकर जमातियों के संपर्क में आने वाले 51 लोगों को चिंह्ति कर इसमें मुख्य 11 लोगों को क्वारंटीन कर चिचौली के सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में रखा है। इन 11 लोगों की जांच के लिए बुधवार को सैंपल लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, आगरा से आई जमात का मामला मिलने पर जिला प्रशासन ने 50 टीमों और 12 सुपर वाइजर की टीमें लगाकर दो मोहल्लों नारायनपुर और ओमनगर के 3433 लोगों का सर्वे कराने के साथ ही सात लोगों को नोटिस भेजा था। इस दौरान दो लोग अन्य लोगों को चिंह्ति कर गुरुवार को चिचौली के सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड भेजा है। जिला प्रशासन ने इन दोनों लोगों का भी जांच सैंपल गुरुवार को भेज दिया है। अब तक 13 लोगों के जांच सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
उधर, इस संबंध में डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 13 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। डीएम के मुताबिक औरैया तब्लीगी जमात का मरकज एक ही है, जो भी जमात बाहर से आती है, वह तहसील वाली मस्जिद में औरैया तब्लीगी जमात के अमीर (जिम्मेदार) से संपर्क करती है। यहीं से जमातें विभिन्न मस्जिदों में भेजी जाती है, इसलिए जो 11 लोग चिंह्ति किए गए थे, उन्हीं से दोनों जमातों का संपर्क रहा। इनमें इटावा से 12 मार्च को आई आगरा की जमात के संपर्क में दो अन्य को चिंह्ति किया गया है, उन्हें भी जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया है।