{"_id":"61cf4a507c76ec58ec407492","slug":"corona-auraiya-news-corona-positive-case-auraiya-news-knp672805176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तय होने पर उठाया आत्महत्त्या का कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी तय होने पर उठाया आत्महत्त्या का कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। दो साल पहले खेत में आते-जाते दोनों के बीच प्रेम पनपा। बात इतनी बढ़ी कि एक-दूसरे ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा लीं। लेकिन प्यार की सुगबुगाहट जब लड़की के घर वालों तक पहुंची तो उन्होंने पहरा बैठा दिया। लड़की का घर से निकलना बंद हो गया। बात तब और बिगड़ गई, जब लड़की की शादी तय कर दी गई। इसी के बाद प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाने की ठान ली।
अछल्दा और घसारा रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले घाटमपुर गांव की रेलवे क्रासिंग के पास प्रेमी युगल के शव शुक्रवार सुबह मिले। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। लोग तरह तरह की अटकलें लगाते रहे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस पर पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी।
गांव पैतुआ निवासी प्रेमी जितेंद्र व गांव खुमानपुर निवासी प्रेमिका निशा के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुमानपुर और पैतुआ के बीच मात्र आधा किलोमीटर का फासला है। युवक व युवती के खेत भी आसपास हैं।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि युवक-युवती के बीच खेतों में आने-जाने के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो पहले उन्होंने जितेंद्र के परिजनों से शिकायत की। इधर, परिजनों के बीच में आने से दोनों के मिलने में भी अड़चनें आने लगीं। परिजनों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। जब इसकी जानकारी निशा ने जितेंद्र को दी तो दोनों ने साथ-साथ मरने की कसम खा ली। इसके बाद गुरुवार की देर रात दोनों चुपचाप अपने-अपने घरों से निकल गए।
दोनों के गायब होने की जानकारी जब उनके परिजनों को हुई, तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे पहले कि पुलिस दोनों को खोज पाती, शुक्रवार सुबह दोनों के सिर कटे शव रेलवे ट्रैक पर पाए गए। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जितेंद्र बीएससी की पढ़ाई कर चुका था। जबकि निशा इंटर पास कर चुकी थी।