फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona,auraiya news

चारो तरफ फैल रहा संक्रमण, 28 मिले संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
corona,auraiya news
औरैया। जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एनटीपीसी, गेल के अलावा अन्य क्षेत्रों में 28 संक्रमित मिले हैं। इससे अब खतरा तेजी से बढ़ गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करके संक्रमण नियंत्रण और बचाव के लिए तेजी से प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में गेल गांव में 14, एनटीपीसी में चार के साथ पाल कालोनी, नूराबाद कुदरकोट, ओम नगर, लिधौरा अड्डा अछल्दा, धुपकरी बिधूना में एक-एक के साथ बेलाझार अजीतमल, एरवाकुइली एरवाकटरा में कुल 28 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें 16 एंटीजन टेस्ट जबकि 12 आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि 117 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार को एक मरीज ठीक भी हुआ है। छह संक्रमित अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। एक्टिव केस की संख्या 123 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस के बाद नववर्ष में भी नाइट कर्फ्यू व कोविड नियमों का पालन कराने में सतर्कता नहीं बरती गई। बाजारों में खूब भीड़ रही। इधर, गेल गांव में भी लोगों का आना-जाना बना रहा। यही कारण रहा कि अब तेजी से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग एहतियात बरतने के निर्देश देता नजर आ रहा है। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed