{"_id":"0da2972a751f870ce4a712a74c994012","slug":"cops-and-robbers-were-arrested-the-attacker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के हमलावर और लुटेरे दबोचे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के हमलावर और लुटेरे दबोचे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 27 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट और पुलिस टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश सदर थाने के ग्राम समरथपुर के समीप सिपाही को गोली मारकर घायल करने और बेला थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे अधेड़ की रायफल व नगदी लूटने के मामले में शामिल थे। एसपी ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया है।
मंगलवार को कैंप कार्यालय पर घटनाओं का खुलासा करते हुए एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि गत 18 मई की शाम ग्राम बांधमऊ के पास बृज नंदन यादव के साथ अज्ञात बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट कर एक लाइसेंसी रायफल व सात हजार रुपये छीन लिए थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। उसी दिन सदर कोतवाली के ग्राम समरथपुर के समीप हाइवे पर अज्ञात बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, जिसमें सिपाही अजय कुमार गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
दोनों घटनाओं के खुलासे को स्वाट टीम प्रभारी अजय पाठक व बेला थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदेल की अगुवाई में टीम लगाई गईं।
सर्विलांस की सूचना पर इन मामलों में अभियुक्त हरीबाजार निवासी डब्बू उर्फ संजय, बकेवर के नगला बंशी निवासी उदयवीर उर्फ बाबा, एरवाकटरा के पथरंया निवासी टिंकू उर्फ जसवंत एवं भरथना मानपुरा निवासी बृजपाल उर्फ बंटू के शामिल होने की बात सामने आई।
मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी और थाने की पुलिस टीम ने बेला रोड से डब्बू और बंटू को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त डब्बू के कब्जे से लूटी गई रायफल व कारतूस बरामद किया गया है।
वहीं बंटू के पास से एक तमंचा व कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। वहीं टिंकू उदयवीर भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।