{"_id":"602ab50b8ebc3ee8f36f4eea","slug":"cop-beat-bjp-leader-auraiya-news-knp6120792150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान सिपाही ने मंडल उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान सिपाही ने मंडल उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहा गांव के पास चेकिंग कर रही पुलिस से भाजपा नेता की झड़प हो गई। आरोप है कि सिपाही ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से मारपीट की। इस पर भाजपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने मामले में तहरीर दी है।
चिरहा में सोमवार को दरोगा प्रमोद शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धीरज कुमार कार्यकर्ताओं के साथ बूथ अध्यक्ष महाराज सिंह शाक्य के यहां सराय महाजनान जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनसे बाइक के कागज दिखाने को कहा तो विवाद हो गया। एक सिपाही ने मंडल उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। इससे कुछ देर वहां हंगामा होता रहा। मंडल उपाध्यक्ष ने थाना अछल्दा में मारपीट की तहरीर दी है।
थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि अछल्दा पुलिस चेकिंग कर रही थी। कागज मांगने पर धीरज कुमार ने आनाकानी की। इस पर पुलिस ने चालान काट दिया। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। मंडल अध्यक्ष अछल्दा जितेंद्र सेंगर ने बताया कि बाइक के कागज दिखाने के बावजूद पुलिस ने चालान काट दिया। पुलिस कर्मियों ने ज्यादा बड़े नेता हो जैसी टिप्पणी की। विरोध पर मारपीट की।