फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Contract worker gets electrocuted while working on power line, critical

Auraiya News: बिजली लाइन पर काम करते समय करंट से संविदा कर्मी झुलसा, गंभीर

Thu, 07 May 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Contract worker gets electrocuted while working on power line, critical
फोटो-35- मेडिकल कॉलेज में भर्ती संविदा कर्मी मानसिंह। संवाद
हरदोई। विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड ग्रामीण के भदैचा फीडर पर काम करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी झुलस गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर होल गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इससे पूर्व विगत सप्ताह एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई थी।घटना से विभागीय कार्यशैली पर फिर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पासामऊ निवासी मानसिंह 35 पुत्र राम सहाय विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड ग्रामीण पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। बृहस्पतिवार को वह भदैचा फीडर पर सांडा रोड के ज्ञान पुरवा के निकट नहर के पास टीआफ पर काम कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह झुलस गया। आनन-फानन में उसके सहयोगी कर्मी उसे अस्पताल लेकर आए। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने से परिवार के लोग परेशान हो गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार संविदाकर्मी ने शट्डाउन मांगा था, मगर उसके बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू रहने के कारण हादसा हो गया। इससे पूर्व विगत सप्ताह विद्युत उपकेंद्र तत्योरा पर तैनात संविदा कर्मी रिजवान की गलत शट डाउन देने के कारण करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना से विभागीय कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हादसे के विषय में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed