फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Contact campaign will be run to increase the number of students in colleges.

Auraiya News: महाविद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए चलेगा संपर्क अभियान

Wed, 22 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Contact campaign will be run to increase the number of students in colleges.
औरैया। अब बेसिक व माध्यमिक की तरह महाविद्यालय स्तर पर भी छात्र संख्या बढ़ाने के लिए संपर्क अभियान चलेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रोफेसर व अन्य स्टाफ 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इंटर कॉलेजों में संपर्क करेंगे। यहां पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को कॉलेज में दाखिले लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
महाविद्यालयों के शिक्षकों को भी बेसिक विद्यालयों की तर्ज पर अब महाविद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए मशक्कत करनी होगी। इसके लिए शासन की ओर से एडेड व सरकारी महाविद्यालयों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि महाविद्यालय के 15 किलोमीटर के अंदर स्थित इंटर कॉलेजों से संपर्क करना होगा। इसके लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करनी होगी।
विज्ञापन

इसके साक्ष्य, काउंसलिंग की फोटो, ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए छात्र संख्या में वृद्धि की सूचना क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को देनी होगी। शासन स्तर से महाविद्यालयों में छात्र संख्या की वृद्धि को लेकर मूल्यांकन भी किया जाएगा। ऐसे में प्रोफेसर से लेकर अन्य स्टाफ की जवाबदेही भी तय की जाएगी। नए शिक्षण सत्र के साथ महाविद्यालय स्तर से संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शासन स्तर से छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर इंटर कॉलेजों में संपर्क करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा दाखिले हों। इसके लिए प्रोफेसरों व पूरे स्टाफ को भ्रमण करने को कहा गया है।-डॉ. रवि कुमार, प्राचार्य तिलक महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed