फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Constable suspended for misbehaving with youth

Auraiya News: युवक से अभद्रता के आरोप में सिपाही निलंबित

Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended for misbehaving with youth
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी युवक ने थाने के एक पुलिसकर्मी पर जाति सूचक गालीगलौज कर जूतों से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में एसपी अभिषेक भारती ने शनिवार को सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी ने सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की है। युवक एक मीडिया संस्थान से जुड़ा बताया गया है।
विज्ञापन

जसवंतपुर निवासी कुलदीप दिवाकर ने सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि 15 जून की शाम अयाना थाने गए थे। वहां मौजूद सिपाही रणविजय सिंह ने उससे जाति सूचक गालीगलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया तो वह दौड़कर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल के कमरे में घुस गया। जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक बाहर निकले और चालक को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि थाना प्रभारी निरीक्षक के सामने भी आरोपी सिपाही ने उसे जूतों से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी आरोपी का लोगों के साथ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने का ऑडियो वायरल हो चुका है। इस मामले को चैनल पर चलाने के कारण आरोपी सिपाही रणविजय सिंह रंजिश मानते है। सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने चालक रण विजय सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed