{"_id":"632a0287c47451435d3bcda8","slug":"condition-of-five-deteriorated-in-cisf-recruitment-one-referred-auraiya-news-knp719206492","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ भर्ती में पांच की हालत बिगड़ी, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ भर्ती में पांच की हालत बिगड़ी, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। सीआईएसएफ गेल पाता इकाई में अग्नि आरक्षक की भर्ती के दौरान हुई दौड़ में मंगलवार को पांच अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए दिबियापुर सीएससी में भर्ती कराया गया। एक अभ्यर्थी को उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को हुई दौड़ में राहुल पुत्र लच्छी निवासी सिंगुरठा, छाता जिला मथुरा, विकास पुत्र रामप्रकाश निवासी फरदहा मथौली जिला कुशीनगर, अरुण शाक्य पुत्र मलिक चंद्र निवासी काजी पुरवा गोसाईगंज जिला कन्नौज, दीपांशु पुत्र रामबाबू निवासी कुंवरपुर शिवराजपुर जिला कानपुर नगर, अरुण कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी सरदारपुर सिकंदरा जिला कानपुर देहात की हालत बिगड़ गई।
आनन फानन सभी को एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से विकास की हालत ठीक न होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अन्य को छुट्टी दे दी गई। भर्ती के दौरान एक अभ्यर्थी ने खूब हंगामा काटा।
विज्ञापन
वह अस्पताल में भर्ती न कराए जाने की जिद पर अड़ा था, लेकिन हालत ठीक न होने के कारण उसे भर्ती करना आवश्यक था। इस पर सीआईएसएफ जवानों को उसे उठाकर ले जाना पड़ा। काफी प्रयासों के बाद उसका उपचार शुरू हो सका।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि एक अभ्यर्थी को रेफर कर दिया गया, जबकि चार को हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई।