{"_id":"746a6da6c6a5b881ee6daa42653f875f","slug":"concentrate-plant-save-the-earth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौध लगाओ, धरा बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौध लगाओ, धरा बचाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वन विभाग के बैनर तले निकली भोगनीपुर प्रखंड नहर किनारे वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने पौधकर करते हुए सभी पौध रोपित कर शहर में हरित क्रांति की पुनरावृत्ति किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पृथ्वी को उसके गहने से संजाने-संवारने के लिए शहर के हर नागरिक को पांच पौध लगाने की अपील की।
आज के पौध रोपण अभियान का हिस्सा बने भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था के लाल बहादुर शास्त्री ओपन रोवर क्रू एवं रानी लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम ने स्काउट के जिला संगठन आयुक्त शिव प्रताप सिंह की अगुवाई में पौध रोपित किए।
विज्ञापन
अभियान में क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुन्ना लाल, वन दरोगा लक्ष्मीकांत दुबे, मनीष राठौर, प्रदीप कुमार, ईश्वर दयाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता, रोवर्स रेंजर्स के स्वतंत्र कुमार, आलोक कुमार, विपेंद्र शाही, अनुभव कुमार, सुखसागर, ललित शर्मा, भानु प्रिया, आरती पाल, ज्योति भारती, सुनीता प्रजापति आदि ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन