फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Composite School Baghua winner in Kabaddi competition...

Auraiya News: कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बघुआ विजेता

Wed, 23 Oct 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Composite School Baghua winner in Kabaddi competition...
अछल्दा। संकुल स्तरीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को नल्हूपुर कंपोजिट विद्यालय में हुआ। प्राथमिक व जूनियर स्तरीय बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बघुआ की टीम विजेता रही। वहीं नल्हूपुर विद्यालय की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ पीटीआई राजकुमार ने किया। खिलाड़ियों के परिचय के साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद मिश्रा ने खेल का जीवन में महत्व बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कबड्डी, लंबी कूद,ऊंची कूद, 50, 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़ के अलावा चक्का फेंक, गोला फेंक की प्रतियोगिता हुई। 50 व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बघुआ के अक्षय विजेता घोषित हुए। 200 व 400 मीटर की दौड़ में प्रिंस तिवारी कंपोजिट विद्यालय नल्हूपुर ने बाजी मारी। लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय बघुआ के आशीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में नल्हूपुर की दिव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में नल्हूपुर के प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवम यादव नल्हूपुर विद्यालय के विजेता रहे और चक्का फेंक प्रतियोगिता में बघुआ विद्यालय के शिवम ने बाजी मारी। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों का नोडल शिक्षक प्रहृलाद नारायण ओमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल प्रतियोगिता के संचालन में बघुआ कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ध्रुव नारायन, खेल प्रशिक्षक/अनुदेशक पुष्पेंद्र कुमार, विजय कुमार, पंकज प्रताप सिंह, अमन दुबे, शशिवेंद्र गौतम, कमलेश कुमार, सर्वेश कुमार, योगेंद्र सिंह व अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed