{"_id":"6133b9108ebc3eb34c7e4f7b","slug":"complaints-in-samadhan-diwas-auraiya-news-knp650196510","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का भुगतान न होने पर लेखपालों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का भुगतान न होने पर लेखपालों को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इनमें 402 शिकायतें आईं, जिनमें 40 का ही निस्तारण हो सका। कई फरियादियों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। वह चक्कर पर चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं।
सदर तहसील में एडीएम रेखा एस चौहान ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 172 शिकायतें आईं। सात का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार पवन कुमार आदि मौजूद रहे। कैलाशी देवी, आशाराम ने एडीएम को बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। लेकिन भुगतान नहीं किया गया। वह लेखपाल से लेकर संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। एडीएम ने संबंधित लेखपालों को बुलाकर फटकार लगाई और उन्हें निर्देशित किया कि रिपोर्ट तैयार कर किसानों का भुगतान कराएं। यदि लापरवाही बरती तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिधूना में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें सुनीं। 133 फरियादी आए। 29 की समस्या का समाधान किया गया। अन्य शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। अजीतमल में एसडीएम विजेता की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं। 97 में चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
केस-1
विमटामऊ के प्रधान हाकिम सिंह ने बताया कि कोरोना काल के बाद जब से समाधान दिवस चालू हुआ, तब से प्रत्येक समाधान दिवस में ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन बार थाना दिवस में शिकायत कर चुके हैं।
केस-2-
अछल्दा नहर बाजार निवासी गीता देवी ने बताया कि 26 जून 2020 को पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक आर्थिक सहायता के लिए अभिलेखों सहित आवेदन किया था। तीन बार तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर गुहार लगा चुकी हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की।
केस-3
सहार क्षेत्र के चंदन पुर्वा निवासी कुंअरपाल ने बताया कि जमीन आवंटित होने के बाद कब्जा नहीं मिल रहा है। तीन बार समाधान दिवस में शिकायती पत्र दे चुका हूं। लेकिन राजस्व विभाग ने सुनवाई नहीं की और हर बार फर्जी रिपोर्ट लगा दी जाती है।
केस-4
सरियावा ग्राम पंचायत के मजरा पुर्वा बेनी निवासी भूरी बेगम ने बताया कि कई सालों से झोपड़ी में रह रही हैं। आवास के लिए दो बार शिकायती पत्र दे चुकी हैं, लेकिन समस्या पर सुनवाई नहीं हुई। कोई मौके पर देखने तक नही पहुंचा।