फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Complainants of women police station will soon get toilet facilities

Auraiya News: महिला थाना के फरियादियों को जल्द मिलेगी प्रसाधन की सुविधा

Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Complainants of women police station will soon get toilet facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। ककोर स्थित महिला थाना में पहुंचने वाले फरियादियों व आम जनमानस को प्रसाधन की सुविधा मुहैया होगी। जिसे देखते हुए पुलिस महकमे की ओर से महिला थाना परिसर में पांच सीट का सार्वजनिक शौचालय बनवाया जा रहा है। अभी तक सुविधा के अभाव में लोगों को भटकना पड़ता था।
तकरीबन एक वर्ष पहले सदर ब्लॉक से महिला थाना को स्थानांतरित कर ककोर स्थित नवीन भवन में संचालित कराया गया था। यहां रोजाना दंपती से जुड़े मामलों की सुनवाई आयोजित की जाती है। सैंकड़ों की संख्या में परिवारीजन महिला थाना पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ भाड़ की स्थिति बनी रहती है। रविवार को वादों को सुलझाने का लक्ष्य रहता है। ऐसे में भीड़ कुछ ज्यादा ही रहती है।
विज्ञापन

ककोर में महिला थाना के संचालन के एक वर्ष बाद सार्वजनिक शौचालय की सुविधा दी गई है। परिसर के किनारे पर पांच सीट के सार्वजनिक शौचालय का काम लगभग अंतिम दौर में है। अगले माह तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा। महिला थाना प्रभारी अनूप जादौन ने बताया कि शौचालय निर्माण का काम जल्द पूरा हो जाएगा। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रसाधन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article