फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Community center to be built in Julupur, Rs 65 lakh approved

Auraiya News: जुलूपुर में बनेगा सामुदायिक केंद्र, 65 लाख स्वीकृत

Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Community center to be built in Julupur, Rs 65 lakh approved
औरैया। सदर ब्लॉक के गांव जुलूपुर में सामुदायिक केंद्र बनाए जाने को लेकर शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। शासन स्तर से 65 लाख की स्वीकृति भी दे दी गई है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के तौर पर यूपी सिडको को नामित किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद यहां पर चिह्नित की गई जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया की ओर से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर पिछले दिनों कई प्रस्ताव शासन में भेजे गए थे। इसमें समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने सामुदायिक केंद्र को लेकर दिए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र बनने से यहां पर ग्रामीणों के सामूहिक आयोजनों को आसानी से संपन्न कराया जा सकेगा। उन्हें गेस्ट हाउस का खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा। शादी विवाह से लेकर जन्मदिन व प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त हॉल होगा। जहां पर 300 से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम भी होगा। मूलभूत सुविधाओं के तौर पर हॉल के अलावा कमरे, स्नानागार व शौचालय बनेंगे।
वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। इनका उपयोग धार्मिक, सामाजिक आयोजनों, अनुष्ठानों आदि के लिए किया जा सकेगा। इसके लिए एक शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा, जो सामान्य रहेगा। सदर ब्लॉक में यह पहला सामुदायिक केंद्र बनने जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की ओर से अब टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

------
समाज कल्याण राज्यमंत्री की ओर से जुलूपुर में सामुदायिक केंद्र को लेकर मंजूरी दी गई है। 65 लाख की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में होने वाले सार्वजनिक आयोजनों को संपन्न कराने में लोगों को काफी राहत मिलेगी।- गुड़िया कठेरिया, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed