फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Committed suicide by hanging after a fight with his wife

Auraiya News: पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging after a fight with his wife
अछल्दा। पत्नी से विवाद के बाद पति ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


कानपुर नगर के गुजैनी निवासी शिवानाथ (35) का प्रेम विवाह 12 वर्ष पूर्व अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव किशोरी पुर्वा निवासी रीना देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद शिवा अपनी ससुराल किशोरी पुर्वा में ही रहने लगा। चार बेटियों प्रिया, सृष्टि, पलक व गौरी समेत पत्नी रीना देवी के भरण-पोषण के लिए वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने लगा। इस बीच शिवा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक प्लाॅट खरीदकर उस पर अपना घर बनवाया था।



बुधवार शाम लगभग छह बजे शिवा दिल्ली से घर लौटा। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर रीना व शिवा में विवाद हो गया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में रीना ने बताया कि पति शिवा ने उसके पेट में लात मार दी। दर्द ज्यादा होने पर वह बेटियों को लेकर सीएचसी अछल्दा गई थी। उपचार कराने के बाद वह अपने पड़ोसी फिरोजनाथ के यहां रुक गई। जिससे की रात में कहीं दोबारा से विवाद न हो। सुबह जब घर पहुंची तो शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।- अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी बिधूना

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed