{"_id":"57239b7c4f1c1b6056a914f7","slug":"collected-90-million-of-outstanding-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाया के 90 लाख लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाया के 90 लाख लाख वसूले
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की ओर से शहर के उपभोक्ताआें से बकाया वसूलने को अप्रैल माह में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन अभियान के शुरूआती दौर में ही सर्वर ने दगा दे दिया। इससे लगभग 20 दिन तक सर्वर खराब रहने से लक्ष्य को पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि माह के अंत तक लक्ष्य का पीछा करते हुए विभाग ने 90 लाख रुपये वसूल कर लिए हैं।
शासन के निर्देश पर बिजली बिलों के बकाया जमा कराए जाने को लेकर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीओ अरविंद सिंह के नेतृत्व में जेई विवेक खरे व नरेंद्र कुमार ने सत्तेश्वर
मोहाल में चेकिंग व वसूली अभियान को गति दी। वहीं एसडीओ अरविंद सिंह ने महावीर गंज स्थित पॉवर उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराए। इस एसडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि शहर से डेढ़ करोड़ रुपये वसूल किए जाने के मिले लक्ष्य में इस बार काफी कठिनाई हुई है।
विज्ञापन
20 दिन तक सर्वर के खराब रहने से समस्या काफी जटिल हो गई। इसके बाद अधिकारियों के सहयोग से अभियान में जुटकर अब तक 90 लाख रुपये की धनराशि सरकारी कोष में जमा करा ली गई है। वहीं 29 अप्रैल को चलाए गए वसूली अभियान में दस लाख रूपये जमा कराए गए हैं। एसडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि अभी उनके पास 30 अप्रैल का दिन शेष है। जिसमें लक्ष्य को पूरा होने की संभावना है।