फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CMS did not get most of the doctors in OPD

Auraiya News: सीएमएस को ओपीडी में नहीं मिले अधिकांश डॉक्टर

Thu, 02 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 02 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
CMS did not get most of the doctors in OPD
औरैया। शहर के संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी का बुधवार सुबह सीएमएस ने निरीक्षण किया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक डॉक्टर व नेत्र रोग परीक्षण अधिकारी के अलावा अन्य कोई भी डॉक्टर अपने कक्ष में उपस्थित नहीं मिले। समय पर ड्यूटी न आने वाले डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया है। साथ ही समय पर ड्यूटी न पहुंचने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आदेशित भी किया है, मगर शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर सरकार का आदेश का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। बुधवार को इसका उदाहरण एक बार और देखने को मिला।
विज्ञापन

जब संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी में सुबह के समय सिर्फ डॉ. शत्रुघ्न व नेत्र रोग परीक्षण अधिकारी नरेश चंद्र राजपूत ही उपस्थित मिले। जबकि अन्य डॉक्टर सीएमएस को अनुपस्थित मिले। समय से अस्पताल न पहुंचने वाले डॉक्टरों पर अब विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed