फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cluster meeting organized in Upper Primary School Purva Fakire

Auraiya News: उच्च प्राथमिक विद्यालय पुर्वा फकीरे में हुआ संकुल बैठक का आयोजन

Thu, 19 Sep 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cluster meeting organized in Upper Primary School Purva Fakire
सहार। ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुर्वा फकीरे में गुरुवार को संकुल बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें एसआरजी के द्वारा टूल किट, प्रभावी प्रार्थना सभा का आयोजन, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आवेदन की स्थिति, इंस्पायर अवार्ड आवेदन, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए शिक्षकों को जानकारी दी।
विज्ञापन

संकुल शिक्षक अखिलेश कुमार ने यू-डाइस प्लस स्टूडेंट टीचर्स व स्कूल प्रोफाइल के बारे में विस्तार से बताया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त सुनीता कटियार ने शिक्षण योजना एवं शिक्षण संदर्शिकाओं के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। छात्र उपस्थित बढ़ाने के विभिन्न टिप्स प्रदान किए।
विज्ञापन

टीएलएम निर्माण के बारे में विभिन्न टिप्स दिए। ग्राम पंचायत पूर्व फकीरे की ग्राम प्रधान बिट्टन कुंवर की उपस्थिति में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बैठक में मौजूद होकर संकुल के सभी विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को भय व तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करें। किसी भी छात्र को डराएं धमकाएं नहीं। प्यार से उन्हें शिक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के साथ महिला आरक्षी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पुर्वा फकीरे की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed