फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   climate change

सुबह और शाम सर्दी, दोपहर में गर्मी

Tue, 02 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
climate change
औरैया। मौसम का रुख मंगलवार को बदला रहा। सुबह तो हल्की सर्दी रही लेकिन दोपहर में निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। न्यूनतम पारा भी सोमवार की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह और शाम अभी गलन रहेगी। तीन दिन बाद तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर तापमान तेजी से बढ़ा। अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

आर्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 31 प्रतिशत रही। दिन में हवाएं छह से 19 किलोमीटर प्रतिघंटा और रात में सात से नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। उन्होंने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 13 डिग्री तक रहने के आसार हैं। पछुआ हवाएं शनिवार के बाद असर दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed