फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic problem

साइकिल, लोडर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic problem
18 एयूआरपी 02 गांव के बाहर लगे हैंडपंप से लोडर में लाद रहे पानी। - फोटो : AURAIYA
अयाना(औरैया)। अयाना के लोग पीने के पानी की दिक्कत से जूझ रहे हैं। गांव में लगे हैंडपंपों का पानी खारा है। गांव में पानी की टंकी है, लेकिन बिजली व्यवस्था सही न होने से ग्रामीण गांव से आधा किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीण साइकिल और लोडर से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के कल्लू, मोहित, राजेंद्र भदौरिया, विपिन, सुनील दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, अतुल कुशवाहा, सुबेंद्र भदौरिया आदि ने बताया कि पानी की टंकी तो चालू हालत में है, लेकिन इसके लिए बिजली निजी नलकूप की लाइन से दी गई है। लाइन बड़ी होने के कारण अक्सर फाल्ट हो जाता है।
विज्ञापन

इसके चलते महीने में टंकी से सिर्फ 5 से 6 दिन ही पानी मिल पाता है। पानी की टंकी की सप्लाई अयाना और उसके 3 मजरों भूरेपुर खुर्द, भूरेपुर, रूपुरा में है। वहीं गांव में लगे नलों का पानी खारा होने से उससे न तो खाना बना सकते हैं और न ही पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह साफ-सफाई और नहाने-धोने के काम ही आता है। इसी के चलते ग्रामीण गांव के बाहर करीब आधा किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। कोई साइकिल से तो गांव के चार-पांच लोग लोडर में लादकर पानी लाते हैं। ग्रामीणों ने गांव की लाइन से टंकी को विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed