{"_id":"61647c678ebc3ed32248e370","slug":"civic-ntpc-auraiya-auraiya-news-knp657588187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन में कोयले के स्टाक की कमी हो जाएगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन में कोयले के स्टाक की कमी हो जाएगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। 10 से 15 दिन में देश में कोयले के स्टाक में कमी की समस्या दूर हो जाएगी। यह बात दिबियापुर स्थित एनटीपीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने मौजूदा अफवाहों पर कहा कि देश में बिजली का कोई संकट नहीं है। दिबियापुर स्थित गैस आधारित बिजली का संयंत्र 110 दिनों में 90 दिनों के लिए चला। 10 दिनों से औरैया संयंत्र लगातार बिजली उत्पादित कर रहा है। बताया कि वर्ष 2032 तक एनटीपीसी ने देश में कुल 132 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य प्राप्त करने की योजना बनाई है। एनटीपीसी समूह ने 2020-21 में अब तक सबसे अधिक 314 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 8.2 फीसदी वृद्धि है। एनटीपीसी औरैया ने 21 वर्षों से सुरक्षा के क्षेत्र में दुर्घटना मुक्त वर्ष का लक्ष्य प्राप्त किया है। बताया कि दिबियापुर स्थित संयंत्र ने 20 मेगावाट ग्राउंड सोलर प्लांट के माध्यम से विद्युत निर्यात का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
साथ ही 20 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर संयंत्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है। बताया कि फरवरी व अप्रैल 2021 में सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु औरैया परियोजना को ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड एवं एपेक्स इंडिया सेफ्टी अवार्ड प्राप्त हुआ है। संयंत्र को सामाजिक दायित्व नीति (सीएसआर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2020 के लिए सीएसआर गोल्ड अवार्ड का विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन
पर्यावरण के क्षेत्र में परियोजना को वर्ष 2020 के लिए प्लेटिनम अवार्ड घोषित किया गया है। वर्ष 2021 के लिए ग्रो केयर इंडिया ओएचएस 2021 गोल्ड अवार्ड दिया गया है। उन्होंने सीएसआर नीति के तहत क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया। बताया कि वर्ष 2021 तक परियोजना में लगभग 30 हजार पेड़ पौधे लगाए हैं। जल्द ही वन विभाग के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाए जाने की योजना बनाई जा रही है।