{"_id":"617d8d2efba9ea223d3fc561","slug":"civic-nirikshan-auraiya-auraiya-news-knp6613539180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले अफसरों व कर्मियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले अफसरों व कर्मियों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाएदारों के लिए जगह-जगह कैंप संचालित किए जा रहे है। शनिवार को मुख्य अभियंता कानपुर मंडल और अधीक्षण अभियंता ने शनिवार को कैंपों का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर कैंप लगे नहीं मिले। साथ ही अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है।
कानपुर मंडल कानपुर के मुख्य अभियंता राकेश कुमार वर्मा व अधीक्षण अभियंता औरैया दिनेश कुमार दोहरे ने शहरी क्षेत्र के अलावा कखावतू बिजली केंद्र का निरीक्षण किया। जहां नौ बजे कर्मचारी तो मौजूद मिले, लेकिन अधिकारी नदारत रहे। जबकि निर्देशों के तहत सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को साढ़े आठ बजे कैंपों के नियत स्थल पर मौजूद रहना था। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उनके द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान जेई व एसडीओ नहीं मिले। उप खंड अधिकारी ग्रामीण आकाश श्रीवास्तव के कार्यालय का निरीक्षण किया जहां।
केवल कैशियर मौजूद मिला। एसडीओ व क्लर्क भी नदारद मिले। इसके साथ ही शहर के कई कैंप सूने पड़े मिले। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश हैं कि सभी जेई व एसडीओ नौ बजे हर हालत में कार्यालय या कार्य क्षेत्र में पहुंचने के निर्देश हैं। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंसिंग को ज्वाइन करने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता ने बकाएदार उपभोक्ताओं से शासन की ओर से लागू की गई एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेने की अपील की है।