फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,matdata diwas,auraiya

एप पर देखे मतदाता सूूची में अपना नाम

Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic,matdata diwas,auraiya
औरैया। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए एक नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। मतदाता सूची में अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप वीएचए के माध्यम से ही घर बैठे-बैठे जांच एवं आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूूची में नाम से संबंधित विसंगति मिलने पर ऑनलाइन फार्म छह और सात भर सकते हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि 7, 13, 21, 28 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगेगा। जिसमें युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित शिकायत को निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी दर्ज कराया जा सकता है। इस नंबर पर शिकायत की निगरानी निर्वाचन आयोग स्वयं करता है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्प लाइन का निर्माण किया है।
विज्ञापन

इस एप के माध्यम से मतदाता को कई प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन मिल जाती हैं। जिनमें नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम, पता, सुधार, मतदाता पहचान पत्र को बदलना आदि शामिल है। मतदाता विधानसभा व संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। वीएचए एप के माध्यम से चुनाव संबंधी शिकायतें ऑनलाइन करने की व्यवस्था है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को वीएचए एप डाउन लोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed