{"_id":"61a90928d97a9d68a2432d7e","slug":"civic-dhan-auraiya-auraiya-news-knp667325127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले धान केंद्र प्रभारी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले धान केंद्र प्रभारी से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। धान खरीद केंद्रों पर तौल कराने में आ रहीं समस्याओं पर एसडीएम बिधूना और तहसीलदार ने बेला के दो खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों के पंजीयन और अब तक की गई खरीद के बारे में जानकारी ली। गैरहाजिर मिले एक केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा है।
बेला की उप मंडी में खरीद केंद्र पर पहुंचे एसडीएम रामऔतार और तहसीलदार जितेश वर्मा ने केंद्र प्रभारी आराधना गिरी से किसानों के धान खरीद की जानकारी ली। केंद्र पर कांटा, बारदाना देखने के साथ तौल का तरीका देखा। केंद्र प्रभारी ने अधिकारियों को बताया कि अब तक 119 किसानों से 7856.40 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं उप मंडी स्थल में दूसरे केंद्र पर पहुंचे अधिकारियों को केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिले।
यहां केंद्र सहायक रवि ने बताया कि 13 किसानों से 996 क्विंटल धान की खरीद की गई है। एसडीएम ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मियों को हिदायत दी गई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए खरीदे गए धान को जल्द मिल भेजने के निर्देश हैं। गैरहाजिर केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा गया है।