फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,sauchalaya

गांव में शौचालय नहीं, ग्रामीण खुले में जाने को मजबूर

Sat, 27 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,sauchalaya
औरैया। ग्राम पंचायत खरका में ग्रामीण खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने लोगों से पैसे लेकर शौचालय बनवाएं हैं। जो पैसे नहीं दे पाए, उनके घर की महिलाएं अभी भी खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

औरैया से पांच किलोमीटर दूर स्थित खरका ग्राम पंचायत में पांच मजरे खरका, खरका की मडै़या, बरातपुर, पैगबरपुर, द्वारिकापुर हैं। जिसमें खरका में करीब 250 सौ लोगों की आबादी है। गांव के लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव के अंदर जाने के लिए सड़कें भी खराब पड़ी हैं। वहीं, शौचालय न होने पर महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी बाबा सेवानंद ने बताया कि उन्हें शौचालय नहीं मिला है। इसलिए आज भी वह खुले में शौच जाते हैं। कई बार गुहार भी लगाई, मगर किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरका निवासी राम ने बताया कि अभी तक शौचालय नहीं मिला है। अब खुद ही खेती-किसानी कर पैसा कमा रहे हैं। अपने पैसे से ही शौचालय बनवाएंगे। खुले में शौच जाते हैं।
खरका गांव निवासी संजू अवस्थी ने बताया कि रात के समय जब घर की महिला शौच के लिए जाती है। तब चिंता रहती है। कई बार शौचालय के लिए गुहार लगाई, मगर नहीं मिला।

खरका गांव निवासी हरीशंकर ने बताया कि मांग करते करते थक गए है। सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। जिसमें बंदरबांट हो रहा है। लाभ नहीं मिल पाता।
गांव में रहने वाले कुछ ग्रामीणों के शौचालय बने हैं। जिन ग्रामीणों के शौचालय नहीं बने हैं। उनके शौचालय बनवाए जाएंगे। -शशि देवी अवस्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed