{"_id":"5e5d4b1b8ebc3ec7b5202cdd","slug":"civic-auraiya-news-knp5481833142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर के अत्याधुनिक बस अड्डे के लिए 3.44 करोड़ की पहली किश्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर के अत्याधुनिक बस अड्डे के लिए 3.44 करोड़ की पहली किश्त जारी
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर के जमुहां में बनने वाले अत्याधुनिक बस अड्डे के लिए शासन ने 3.44 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विधायक व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिबियापुर में अत्याधुनिक बस अड्डे की घोषणा की थी। घोषणा के बाद से ही वह बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे। कृषि राज्य मंत्री ने बताया कि वह प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव परिवहन से मिले। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल ने दिबियापुर में बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 44 लाख 62 हजार रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। कार्यदायी संस्था के तौर पर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को नामित किया गया है। बताया कि जल्द ही दिबियापुर में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे स्थानीय एवं जिले के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
दिबियापुर में बस अड्डे के लिए गांव जमुहां की भूमि को चिंह्ति किया जा चुका है। साथ ही इस जमीन को औरैया डीएम द्वारा परिवहन निगम को हस्तांतरित भी किया जा चुका है। पूर्व में परिवहन निगम की कार्यदायी संस्था ने 854.18 लाख की लागत का आगणन शासन को उपलब्ध कराया था। परीक्षण के बाद निर्माण कार्य की कुल राशि 689.25 लाख आंकलित की गई। पहली किश्त के रूप में वित्तीय वर्ष 2019-20 में धनराशि की 50 फीसदी धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।