{"_id":"61993a99a56f7f5e686279fc","slug":"civic-agricalture-auraiya-auraiya-news-knp665035910","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की किल्लत, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी की किल्लत, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। सहायल, लहरापुर, नवीमोहन स्थित सरकारी संघ पर डीएपी नहीं है। किसान कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे है। जिससे बुवाई और खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हो रही है। किसान जल्द खाद मुहैया कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
जिले के अधिकारी डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता की बात कह रहे हैं, लेकिन कुछ सहकारी समितियों में बकायेदारी के कारण उन्हें खाद नहीं मिल सकी है। जिसके चलते किसानों को परेशानियां हो रही है। जिले की कई समितियों पर पुराना बकाया है। समिति के जिम्मेदार अभी तक बकाया नहीं चुका सके हैं। इधर खाद लेने पहुंच रहे किसानों को खाद न मिलने पर कहासुनी की नौबत आती है। सरकारी संघ पर खाद न मिलने से किसान मायूस हैं।
डीएपी के लिए क्षेत्र के किसान परेशान हैं। चार दिन से डीएपी लेने के लिए संघ के चक्कर लगा रहे हैं। गेहूं की बुवाई अधूरी है। जिससे नुकसान हो रहा है। - नितिन पांडेय, किसान
विज्ञापन
समय से खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित है। लगातार संघ के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी खाद नहीं मिल रही है। अधिकारी भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। -जगदीश कुमार
जिन समितियों में बकाया है। वहां खाद नहीं पहुंच रही है। जिले में दो दिन में डीएपी की रैक आ जाएगी। खाद आने पर जल्द समितियों में पहुंचाई जाएगी। कमलाकांत मिश्रा- सहायक निबंधक सहकारिता