फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,agricalture,auraiya

पोर्टल पर दिख रही 31 टन खाद, समिति में एक बोरी नहीं

Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,auraiya
औरैया। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को साधन सहकारी समिति चंदना दयाल सिंह का निरीक्षण किया। इस दौरान पोर्टल पर 31 टन खाद दिखी, मगर समिति पर एक भी बोरी खाद नहीं मिली। वहीं सहकारी संघ की दुकान बंद मिली। दोनों समितियों के सचिवों के खिलाफ एआर कोआपरेटिव को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। कृषक सेवा केंद्र मुरादगंज पर पोर्टल के हिसाब से दस बैग कम मिलने पर नोटिस दिया है।
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने ब्लॉक अजीतमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदना दयालपुर साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति पर एक भी बोरी नहीं मिली। वहीं पोर्टल पर 31 टन खाद प्रदर्शित होना पाया गया। ग्राम पंचायत के पास स्थित साधन सहकारी संघ बंद मिला। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने एआर कोआपरेटिव को पत्र लिखकर साधन सहकारी समिति के सचिव व साधन सहकारी संघ के सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने कृषक सेवा केंद्र मुरादगंज का निरीक्षण किया। पोर्टल के हिसाब से दस बैग खाद कम पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जिले में खाद की कोई किल्लत नहीं है। पोर्टल के हिसाब से स्टाक न पाए जाने पर संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद के निर्धारित दरों से अधिक की वसूली की शिकायत मिलने पर भी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएपी की किल्लत से बुआई प्रभावित
औरैया। जिला प्रशासन खाद की किल्लत न होने का दावा कर रहा है। वहीं मुरादगंज क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। इससे आलू व सरसों की बुआई प्रभावित है। किसान मंहगी दरों पर खाद खरीद फसलों की बुआई करने को मजबूर हैं।
सेंगर व यमुना नदी के मध्य हाईवे प्रमुख कस्बा मुरादगंज में इन दिनों सरसों व आलू की फसल की बुआई जोरों पर है। साधन सहकारी समिति चंदनपुर दयाल सिंह, भीखेपुर, रोंशगपुर व मुरादगंज संघ पर आठ दिनों से डीएपी न मिलने से क्षेत्र का किसान परेशान है। किसानों का कहना है जब जरूरत होती है, तब खाद गोदाम खाली हैं। मजबूरी में 1200 रुपये की बोरी 1400 रुपये में लेकर बुआई कर रहे हैं। किसान जितेंद्र सिंह बताया कि वह सरसों की बुआई के लिए मुरादगंज संघ से खाद लेने के लिए आए थे, लेकिन खाद नहीं है।

बुआई तो करानी हैं, इसलिए प्राइवेट दुकानों से 1200 से 200 रुपयेअतिरिक्त देकर 1400 में बुआई करना मजबूरी है। ओम कृष्ण दुबे ने बताया कि आलू की बुआई करानी है, लेकिन समय से फसल बोने के कारण वह अतिरिक्त खर्चा कर रहे हैं। प्रदीप ने बताया कि बड़े किसान तो किसी तरह समय पर बुआई कर लेंगे, लेकिन छोटे किसान की कहीं कोई सुनवाई नहीं है। एआर कोआपरेटिव के कमलकांत मिश्रा का कहना है कि क्षेत्र की सभी समितियों को खाद भेजी जा रही है। मंगलवार तक प्रत्येक समिति व संघ पर खाद पहुंच जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed