{"_id":"57d0566b4f1c1b36393182e9","slug":"cirque-veteran-wrestler-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में जुटे दिग्गज पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में जुटे दिग्गज पहलवान
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विकास खंड के ग्राम भगौतीपुर सरैंया में हर साल गमा देवी मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यहां होने वाले दंगल में जिले के नामी पहलवान शिरकत करते हैं। इस बार भी मंदिर परिसर में दंगल में जिले के आधा दर्जन गांवों के पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। दो दिवसीय दंगल मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान पाली इटावा ने फीता काटकर किया।
ग्राम भगौतीपुर सरैंया में मां गमा देवी के मंदिर पर विशाल दंगल मेले का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। दंगल का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए प्रधान पाली बबलू भदौरिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों का स्वस्थ्य मनोरंजन हो जाता है। मुख्य अतिथि ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि हर साल मां गमा देवी के मंदिर पर दंगल का आयोजन किया जाता है। यहां जिले के अलावा देश व प्रदेश के नामी पहलवान जुटते हैं। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हुए दो दिवसीय दंगल कार्यक्रम में क्योंटरा, भगौतीपुर, भाऊपुर, भड़ारीपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने पंजीयन कराया है।
इस दौरान उमा सिंह कोषाध्यक्ष, प्रताप सदस्य, आनंद, ताले सिंह, शिवम कुशवाह, रामवीर सिंह, संदीप पाठक, अमित पाठक आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।