फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chori

सूने घर से चोरों ने पार किए तीन लाख के जेवरात

Mon, 13 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
chori
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगपुर में शनिवार की रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख से अधिक कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद मामला दर्ज करने और चोरी का खुलासा किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

गांव खरगपुर निवासी मनीष भदौरिया पुत्र स्व. विजय सिंह भदौरिया दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुछ दिनों पर पहने मनीष के परिजन घर में ताला लगाकर मनीष से मिलने दिल्ली गए थे। शनिवार की रात बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवरात समेत तीन लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। रविवार को सुबह जब पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी मनीष भदौरिया को फोन पर दी। सूचना मिलने पर आए गृह स्वामी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखी अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी किए है।
विज्ञापन

जेवरातों में छह अंगुठियां, दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, कान के बाले, गले की कंठी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed