फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chit fund company beat cop assigned to CMD

चिटफंड कंपनी के सीएमडी को पीटकर पुलिस को सौंपा

Tue, 28 Jun 2016 11:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 28 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chit fund company beat cop assigned to CMD
रुपये डबल - फोटो : Desk
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बेला रोड पर रामदर्शनी गेस्ट हाउस के पास पिछले तीन सालोें से संचालित कल्पदान नाम की चिट फंड कंपनी के सीएमडी को उपभोक्ताओं ने पीट दिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी के सीएमडी तीन माह से कार्यालय बंद किए हुए थे। उपभोक्ताओं का लाखों रुपये डकारने के बाद भागने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


बेला रोड पर साल 2013 में शुरू हुई चिट फंड कंपनी कल्पदान ने तीन सालों में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को जोड़कर उनसे कम समय में दो गुना करने का लालच देकर लाखों रुपये जमा करा लिए। उक्त कंपनी का कार्यालय पिछले तीन माह से बंद चल रहा था। जिससे प्रतिदिन सैंकड़ों उपभोक्ता कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशानी की हालत में वापस लौट रहे थे। मंगलवार की रात लगभग 8 बजे कसबा निवासी कंपनी ब्रांच मैनेजर रीशू ने उपभोक्ताओं को सूचना दी कि कंपनी का सीएमडी संकल्प सिंह व नरेंद्र सिंह कार्यालय का फर्नीचर आदि सामान गाड़ी में भरकर भागने की फिराक में तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने कल्पदान कार्यालय पहुंचकर सीएमडी संकल्प सिंह को पकड़ लिया तथा जमा किए गए रूपयों की मांग करने लगे। इस पर संकल्प सिंह ने जल्द ही सभी का रूपया दिए जाने की बात कही। जिस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पहले उसकी पिटाई कर दी। बाद में सूचना देकर कोतवाली पुलिस को बुला उनके सुपुर्द कर दिया। इस मामले में बिधूना कोतवाली एसएसआई चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि कल्पदान कंपनी के अधिकारियों के बीच मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों को भेजा गया था। वहां पहुंचे पुलिस कर्मी दो लोगों को कोतवाली ले आए है। इस मामले में अभी तक किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। जिससे ज्यादा अभी कुछ और जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed