{"_id":"5899f2a34f1c1be7173783b8","slug":"china-border-deployed-troops-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन बार्डर पर तैनात सैनिक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन बार्डर पर तैनात सैनिक की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
सूचना आने के बाद घर में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव प्रसादपुर्वा दोही निवासी एक सैनिक सिक्किम में चीन बार्डर पर तैनात है। मंगलवार सुबह उसकी मौत की सूचना घर पर आई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अभी उन्हें मौत का कारण नही बताया गया है। हालांकि डीएम कार्यालय ने सूचना की पुष्टि नहीं की है।
गांव प्रसाद का पुर्वा दोही निवासी रिटायर्ड शिक्षक महाराज सिंह यादव का पुत्र योगेश कुमार (43) सेना में हवलदार पद पर है। इस समय उनकी तैनाती सिक्किम में थी। सेना कार्यालय से योगेश के पुत्र शुभम के फोन पर सूचना दी गई कि उसके पिता की मौत हो गई है। सैनिक का परिवार लखनऊ में रहता है। मौत की सूचना मृतक के बेटे ने यहां गांव में दी तो घर में कोहराम मच गया। मृतक का बेटा शुभम अपनी मां अंजू को लेकर मंगलवार दोपहर लखनऊ से गांव आ गए।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका। मृतक के बेटे शुभम ने बताया कि उन्हें फोन पर बस इतनी ही जानकारी दी गई। मृतक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि शव बुधवार दोपहर तक आने की संभावना है। कुछ परिजन दिल्ली गए हैं। जहां शव लाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं डीएम कार्यालय ने मामले में जानकारी होने से इंकार किया। स्टेनो राजकुमार ने बताया कि इस तरह कि कोई जानकारी नही आई है।