फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children set fire while playing, hut burnt down

Auraiya News: बच्चों ने खेल-खेल में लगाई आग, झोपड़ी जली

Thu, 24 Apr 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children set fire while playing, hut burnt down
पीड़ितों से जानकारी लेतीं नायब तहसीलदार रूचि मिश्रा। - फोटो : पीड़ितों से जानकारी लेतीं नायब तहसीलदार रूचि मिश्रा।
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव शामपुर में खेल रहे बच्चों ने आग जलाई, इससे उठी लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

पास में बंधीं दो बकरियां भी जलकर मर गईं। छह अन्य मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नायब तहसीलदार ने जांच कर शासन से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन



बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव शामपुर निवासी किसान राकेश कुमार के घर के सामने ही उसकी एक झोपड़ी भी थी। बुधवार की सुबह करीब 7:30 गांव के बच्चे झोपड़ी के पास खेल रहे थे। खेल-खेल में ही बच्चों ने वहां पर आग जला दी। इससे उठी लपटों ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया। इस दौरान राकेश खेतों पर गेहूं की कटाई करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोपड़ी में आग लगते ही उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर बच्चे चिल्लाए तो आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने जानकारी होते ही राकेश भी मौके पर पहुंच गया। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक झोपड़ी में रखा सामान जल गया। वहां बंधीं दो बकरियां जलकर मर गईं। इसके अलावा तीन गाय, एक भैंस व दो पड़िया समेत छह मवेशी झुलस गए।



झोपड़ी में आग लगने की जानकारी होते ही नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जानकारी के साथ आग लगने से हुई क्षति का आकलन किया। बताया कि पीड़ित को जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।

तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि आग की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। आकलन रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित को जल्द शासन मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed