फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Child abuse in both the tenth and twelfth

दसवीं और बारहवीं दोनों में बालकों का दबदबा

Sun, 29 Apr 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 29 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Child abuse in both the tenth and twelfth
दसवीं में जिला टॉपर उत्कर्ष शुक्ला को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य व विद्यालय के शिक्षक - फोटो : amarujala

औरैया। यूपी बोर्ड की ओर से रविवार को घोषित किए गए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इस बार बालिकाओं की अपेक्षा बालकों का दबदबा रहा। घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में पंजीकृत 34317 के सापेक्ष 25076 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिसमें 18346 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 31626 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 25066 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। जिसमें 17549 परीक्षार्थी ही सफल रहे।

विज्ञापन


रविवार को घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का जिले में सफल परीक्षार्थियों का 73.16 प्रतिशत परिणाम रहा। 2018 में हाईस्कूल  परीक्षा के लिए पंजीकृत 34317 में 25076 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिसमें 18346 परीक्षार्थी सफल रहे। इनमें बालक वर्ग में पंजीकृत 21 हजार 223 परीक्षार्थियों में 14334 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल रहे।
विज्ञापन


जिसमें 10146 परीक्षार्थीे सफल रहे। उधर बालिका वर्ग में हाईस्कूल में पंजीकृत 13094 में 10742 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुई। जिसमें से 8200 बालिकाएं सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

    इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम पर नजर डाले तो जिले का कुल परीक्षार्थियों के सफलता का प्रतिशत 70.14 रहा।

जिसमें कुल पंजीकृत 31626 परीक्षार्थियों में 25066 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। जिसमें से 17 हजार 549 परीक्षार्थी ही सफल हो सके। जिसमें बालक वर्ग में पंजीकृत 19 हजार 825 परीक्षार्थियों में 15036 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 9 हजार 712 बालक पास हो सके। वही बालिका वर्ग में पंजीकृत 11 हजार 801 परीक्षार्थियों में 10030 बालिका परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 7 हजार 837 बालिकाएं सफल रहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed