{"_id":"66e57d7d9e65828610551c6b8af2e286","slug":"chief-of-the-priority-works-to-bring-fast-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यों में लाएं तेजी-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यों में लाएं तेजी-डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 09 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर मुख्यालय सभागार में डीएम ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कार्यों के निस्तारण में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने दर्ज होने से छूट गए विरासत के मामलों को भी शीघ्रता से दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी जो भी सूचनाएं उपलब्ध कराएं, वह साफ व सुस्पष्ट होनी चाहिए। चेतावनी दी कि किसी भी योजना की चयन प्रक्रिया में अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के सभी मामलों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी इंद्रपाल उत्तम, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम अजीतमल ब्रजपाल सिंह, एसडीएम बिधूना के अलावा तहसीलदार व पटल सहायक उपस्थित रहे।