{"_id":"6250778eeec44c790334ec31","slug":"chetavni-kabja-adhikari-auraiya-news-knp6901175149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम से नोंकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम से नोंकझोक
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी 27 तहसीलदार से बात करती एसडीएम लवगीत कौर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज। विकास खंड बिधूना की ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम (ररुगंज) में शुक्रवार को तहसीलदार राजस्व टीम के साथ शमशान घाट की भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे। व्यापारियों की उनसे नोंकझोंक हो गई। सूचना पर एसडीएम पहुंची और व्यापारियों को सोमवार तक शमशान की भूमि खाली करने का अल्टीमेटम दिया।
ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम (रूरूगंज) की प्रधान अलका गुप्ता ने बताया कि पंचायत की रुरुकला रोड पर भूमि संख्या 230 शमशान घाट के लिए आरक्षित है लेकिन करीब 20 साल पहले किसी तरह किसान रामौतार गुप्ता ने शमशान घाट की जमीन को प्लाट के रूप बेच दिया।
अब इस जमीन पर व्यापारी कब्जा कर अपना कारोबार कर रहे है। इस संबंध में कुछ दिनों पहले एसडीएम लवगीत कौर को शिकायती पत्र देकर शमशान घाट की भूमि को कब्जा मुक्त कराएं जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को बिधूना तहसीलदार जीतेश वर्मा अपने राजस्व टीम के साथ ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम (ररुगंज) में शमशान घाट पहुंचे और नाप कर चिंहित जमीन से व्यापारियों को कब्जा हटाने को कहा। इस पर व्यापारी एकजुट हो गए। तहसीलदार से व्यापारियों से नोंकझोंक हो गई।
कब्जा हटवाने के लिए पुलिस बल बुलाया गया। मामला बढ़ता देख तहसीलदार ने एसडीएम को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम लवगीत कौर मौके पर पहुंची और तहसीलदार व व्यापारियों से बात की। साथ ही व्यापारियों को टीन सेट हटवाने की मोहलत दी गई।
एसडीएम लवगीत कौर ने बताया कि व्यापारियों को सोमवार तक का समय दिया गया है। यदि कब्जा नहीं हटा तो सोमवार को बुलडोजर चलाया जाएगा।
व्यापारी अवधेश राजपूत, आदित्य यादव, राहुल गुप्ता, अंशुल समेत अन्य व्यापारियों का आरोप है कि एक लेखपाल द्वारा क्षेत्र में कई जगहों पर लोगों को कब्जा कराया गया है।
प्रशासन उन जगहों को भी चिंहित कर कब्जा मुक्त कराएं। उक्त लेखपाल पर भी पुलिस प्रशासन कार्रवाई करें। इस संबंध में एसडीएम ने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है, पहले सभी व्यापारी जमीन को कब्जा मुक्त करें। अगर कोई लेखपाल ऐसा करता है तो उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी।