फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cheating of lakhs in the name of recruitment in jail police

जेल पुलिस में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी

Tue, 26 Apr 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of recruitment in jail police
अजीतमल। खुद को दरोगा व एक जन प्रतिनिधि का गनर बताकर एक शख्स ने अपने साथी के साथ मिलकर जेल पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर आठ युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। नौकरी नहीं लगने पर युवकों ने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आठ युवकों ने कोतवाली अजीतमल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चिटकापुर गांव निवासी शिव प्रताप सिंह, सुनील प्रताप सिंह, सुदीप सिंह, पूरन सिंह, जगन्नाथपुर गांव निवासी अनुज कुमार, उधमपुर बखरिया गांव निवासी सुखबीर सिंह, इटावा के रतनपुर अंदावा गांव निवासी ज्ञानेंद्र बाबू व बुआपुर नरेनी गांव निवासी अरुण कुमार ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि दो सितंबर 2020 को उनकी मुलाकात क्षेत्र के जानिसनगर निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने अजीतमल कस्बे में किराए पर रह रहे दखलीपुर, फफूंद निवासी अपने बहनोई से मिलाया। आरोप है कि उस व्यक्ति व उसके बहनोई ने जेल पुलिस में सीधे भर्ती कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर हम लोगों सात लाख 95 हजार रुपये दोनों को दे दिए। वर्ष 2022 तक नौकरी नहीं लगने पर ठगी का अहसास हुआ। रुपये मांगने पर टरकाने लगे। आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को जब फिर से रुपये मांगे तो दोनों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गालीगलौज और मारपीट की।

साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक युवक अजीतमल कस्बे में किराए के कमरे में रहकर खुद को दरोगा व एक जनप्रतिनिधि का गनर बताता था। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच व नामजद लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed