{"_id":"683b49162d428216b2049368","slug":"chargesheet-soon-chamraua-will-get-a-new-pradhan-auraiya-news-c-211-1-aur1006-126749-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार्जशीट जल्द, चमरौआ को मिलेगा नया प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार्जशीट जल्द, चमरौआ को मिलेगा नया प्रधान
Sat, 31 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 31 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
औरैया। हाइड्रा संचालक दिलीप हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे चमरौआ ग्राम प्रधान रामू यादव ने गुरुवार को सीजेएम निधि सिसौदिया की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
उसने यह समर्पण कुर्की व भगौड़ा घोषित किए जाने की भनक लगने पर किया है। मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। उधर, पंचायती राज विभाग ने चमरौआ को 15 दिन बाद कार्यवाहक प्रधान देने की तैयारी की है।
मैनपुरी जनपद निवासी दिलीप यादव दिबियापुर में हाइड्रा मशीनों का कारोबार करता था। उसकी पांच मार्च को सियापुर गांव निवासी प्रगति यादव के साथ शादी हुई थी। जबकि प्रगति का उसके गांव के ही अनुराग से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
शादी के बाद 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र के पटना नहर पुल के समीप दिलीप लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की बात सामने आने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व कई मैनुअल व सर्विलांस साक्ष्य जुटाए।
इस मामले में पहली गिरफ्तारी के तौर पर प्रगति, उसका प्रेमी अनुराग व शूटर रामजी नागर को पकड़ा गया था। पति की संपत्ति पर प्रगति अपने प्रेमी अनुराग के साथ ऐश करना चाहती थी। इस वजह से दोनों ने दिलीप की हत्या की सुपारी दी थी।
चमरौआ प्रधान सुपारी की रकम देने के लिए शूटर रामजी नागर के पास पहुंचा था। प्रगति, अनुराग व रामजी की गिरफ्तारी की भनक लगने पर प्रधान रामू यादव फरार हो गया था। वहीं दुर्लभ यादव व शिवम यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया था।
मामले में बीते दो माह से रामू यादव फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि दिलीप हत्याकांड मामले में अब चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
प्रधान रामू यादव की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में कुर्की व भगौड़ा घोषित करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन इसके बाद ही रामू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।