{"_id":"69bc406f2fb65ab9dc09d333","slug":"chances-of-rain-today-increase-farmers-worries-auraiya-news-c-211-1-aur1008-141558-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आज बारिश के आसार, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आज बारिश के आसार, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
फोटो-38-खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल।संवाद
बिधूना। मौसम विभाग ने 20 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी के बीच रात में तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक रामपलट सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। उन्होंने बताया कि 19 मार्च की रात से मौसम बदल सकता है और 20 मार्च को बारिश होने के पूरे आसार हैं। इस समय क्षेत्र के किसानों की सरसों फसल खेतों में कटी पड़ी है।
आलू की खोदाई चल रही हैं व गेहूं की फसलें लगभग तैयार खड़ी हैं। ऐसे में यदि तेज बारिश व आंधी आती है तो गेहूं की फसल गिर सकती है। इससे सरसों व आलू की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। इसे लेकर किसानों में चिंता का माहौल है।