फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chamraua village head in jail, village panchayat work stalled

Auraiya News: चमरौआ ग्राम प्रधान जेल में, गांव पंचायत के कार्य ठप

Sat, 31 May 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 31 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chamraua village head in jail, village panchayat work stalled
फफूंद। ब्लाॅक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत चमरौआ के प्रधान के दिलीप हत्याकांड में जेल चले गए हैं। इससे गांव के विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। अन्य कागजी कार्रवाई के लिए भी ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। ग्राम पंचायत चमरौआ की आबादी लगभग चार हजार है। पंचायत में तीन मजरे सोनू का अड्डा, अजब का पुरवा और चमरौआ हैं। ग्राम प्रधान रामू यादव जिले के चर्चित दिलीप हत्याकांड में आरोपी होने के कारण दो माह फरार रहे और गुरुवार को अदालत में समर्पण किया है।
विज्ञापन

पंचायत निवासी राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, सुनील कुमार, राघवेंद्र सिंह, अजब सिंह, संतोष, राकेश, नरेंद्र सिंह, रामकुमार आदि ने कहा कि काम में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पूर्व हुए दिलीप हत्याकांड में आरोपी प्रधान के पहले फरार चलने और अब जेल जाने से ग्रामीणों के तमाम कागजी काम नहीं हो पा रहे हैं। भीषण गर्मी में गांव में लगे कई हैंडपंप भी दिक्कत दे रहे हैं। आवास, पेंशन, राशनकार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के कागजी कार्यों में प्रधान का सत्यापन भी नहीं हो रहा है।

एडीओ पंचायत संतोष कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के जेल जाने के बाद ग्रामीणों को आ रही दिक्कत को लेकर शिकायतें मिली हैं। एक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। ताकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत सदस्यों में से ही ग्राम पंचायत को सुचारू रूप से चलाया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed