{"_id":"6830c476138f7802240619d4","slug":"chairs-were-thrown-in-the-wedding-procession-when-puri-was-demanded-the-groom-sat-in-the-police-station-the-whole-night-auraiya-news-c-211-1-aur1007-126324-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूड़ी मांगने पर बरात में चलीं कुर्सियां, रातभर थाने में बैठा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूड़ी मांगने पर बरात में चलीं कुर्सियां, रातभर थाने में बैठा दूल्हा
Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शादी समारोह के दौरान गुरुवार की रात पूड़ी मांगने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कुर्सियां चल गईं, लोगों ने एक-दूसरे पर हमला बोला।
मामले में पुलिस दूल्हे समेत दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। दूल्हा रात भर थाने में रहा। अगले दिन शुक्रवार को दोनाें पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी हुईं।
मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भट्टा बस्ती का है। यहां की एक युवती की शादी औरैया सदर कोतवाली के नरोत्तमपुर निवासी एक युवक से तय हुई थी। पहले तिलक के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
गुरुवार को आई बरात में खाने के दौरान एक बराती ने पूड़ी मांगी। इस पर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने बराती को खाना न खिलाने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुर्सियां चलने लगीं, जिससे कई लोग घायल हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दूल्हा रात भर थाने में बैठा रहा और शादी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। लड़की के पिता ने शादी के लिए हामी भरी। दोपहर को दूल्हे को थाने से छोड़ा गया। इसके बाद घर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों का शराब के नशे में झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों पक्षों का समझौता होने से थाने से जाने दिया गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।